नौरंगी बीमार है – शेखर जोशी
₹75.00
नौरंगी बीमार है
शेखर जोशी
सामान्य जीवन-स्थितियों में भी ऐसा बहुत कम होता है, जिसकी मूल्यवत्ता हमें दूर तक सोचने के लिए विवश करती है। लेकिन यह कार्य एक सक्षम और अनुभूतिशील रचनाकार ही कर सकता है और शेखर जोशी ने इन कहानियों के रूप में यही कार्य सम्पादित किया है।
शेखर जोशी की ये कहानियाँ हमारे समक्ष जिस यथार्थ का उद्घाटन करती हैं, उसके पीछे समकालीन जन-जीवन की बहुविध विडम्बनाओं को महसूस किया जा सकता है। सपनों की वास्तविकता से अपरिचित बच्चों की ख़ुशी हो, या बिरादरी की दलदल में फँसे व्यक्ति की मनोदशा—लेखकीय दृष्टि उन्हें एक नए अर्थ-गाम्भीर्य से भर देती है। उसके पास आदर्शवादी निर्णय हैं तो उनके सामने खड़ा कठोर और भयावह यथार्थ भी है। अकारण नहीं कि दफ़्तरी पुर्जे नौरंगी की बीमारी वर्तमान व्यवस्था की ही बीमारी पर एक तीखा व्यंग्य बनकर उभरती है।
कहना न होगा कि शेखर जोशी की ये कहानियाँ बिना किसी शोर-शराबे के हमारे सोच के विभिन्न स्तरों को स्पर्श और झंकृत करनेवाले रचनात्मक गुणों से परिपूर्ण हैं।
पृष्ठ-114 रु75
Related products
-
परोपकारी बिजनेसमैन अजीम प्रेमजी
₹300.00 Add to cartपरोपकारी बिजनेसमैन अजीम प्रेमजी
एन. चोक्कन
24 जुलाई, 1945 को जनमे हाशिम प्रेमजी अमेरिका की स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में जब विद्युत् इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे, तभी पिता के अचानक निधन के कारण उन्हें स्वदेश लौटकर पारिवारिक व्यवसाय सँभालना पड़ा। उनके व्यापारिक कौशल और योग्यता के बल पर विप्रो ने अनेक क्षेत्रों में कार्य विस्तार किया। प्रसाधन तथा अन्य घरेलू सामग्री में अग्रणी विप्रो आज कंप्यूटर के क्षेत्र में भी भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में सम्मिलित है।
सरल-सहज अजीम प्रेमजी ने विलक्षण उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। सन् 2000 में ‘एशियावीक’ पत्रिका ने उन्हें विश्व के 20 सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्तियों में शामिल किया। वे ‘फोर्ब्स’ की 2001 से 2003 की विश्व की 50 सर्वाधिक धनी व्यक्तियों की सूची में भी शामिल थे। सन् 2004 में ‘टाइम्स’ पत्रिका ने उन्हें विश्व के 100 सर्वाधिक प्रभावशाली व्यक्तियों में शामिल किया। सन् 2005 में भारत सरकार ने उन्हें प्रतिष्ठित ‘पद्मभूषण’ से तथा 2011 में ‘पद्मविभूषण’ से सम्मानित किया।
बच्चों की पढ़ाई के लिए उन्होंने ‘अजीम प्रेमजी फाउंडेशन’ की स्थापना की। यह बिना लाभवाला संगठन है। इसका उद्देश्य बच्चों को प्राथमिक शिक्षा देकर उन्हें ऊपर उठाना, समानता का भाव पैदा करना और उन बच्चों को समाज में सम्मानपूर्वक जीने की कला सिखाना है। इस संगठन की स्थापना 2001 में हुई और देश के 13 राज्यों में यह कार्यशील है।
ऐसे समाजसेवी, परोपकारी सफल बिजनेसमैन अजीम प्रेमजी की प्रेरक जीवनगाथा। “एन. चोक्कन का पूरा नाम नागा सुब्रमण्यन चोक्कनाथन है। वे तमिल भाषा के जानेमाने फ्रीलांस लेखक हैं। तमिल में इनकी तीस से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। विज्ञान, जीवनी एवं बाल साहित्य इनके प्रिय विषय हैं। इसके अलावा उनकी अनेक पुस्तकों का अंग्रेजी, मलयाळम, गुजराती में भाषांतर हो चुका है।तमिल की पत्र-पत्रिकाओं में इनके लेख-आलेख निरंतर प्रकाशित होते रहते हैं।संप्रति बंगलौर की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।
पृष्ठ 144 रु300
Categories: Hindi Books / हिन्दी पुस्तकें, जीवनी, बेस्ट सेलर, व्यक्तित्व विकास Tags: Best self help books in Hindi, बेस्ट मोटिवेशनल बुक₹300.00 -
24 घंटे में ज़िन्दगी बदलें – जिम हर्टनेस, नील एसकेलिन
₹195.00 Add to cart24 घंटे में ज़िन्दगी बदलें – जिम हर्टनेस, नील एसकेलिन
जिम हर्टनेस, नील एसकेलिन
इस पुस्तक के 24 अध्यायों पर अमल करके आप लक्ष्य निर्धारण कला सीख सकते हैं, आत्म-सम्मान व प्रेरणा बढ़ा सकते हैं, बुरी आदतें छोड़ सकते हैं, समय व प्रबंधऩ का समझदारी से इस्तेमाल करना सीख सकते हैं। और आप 24 घंटे में अपनी जिंदगी बदल सकते हैं।
24 GHANTE MEIN ZINDAGI BADLEIN
पृष्ठ 174 रु195
₹195.00 -
द लास्ट गर्ल – नादिया मुराद
₹299.00 Add to cartद लास्ट गर्ल – नादिया मुराद
नादिया मुराद एक साहसी यज़ीदी युवती हैं जिन्होंने आईएसआईएस की कैद में रहते हुए यौन उत्पीड़न और अकल्पनीय दुख सहन किया है। नादिया के छह भाइयों की हत्या के बाद उनकी माँ को मार दिया गया और उनके शव कब्रिस्तान में दफ़ना दिए गए।
परंतु नादिया ने हिम्मत नहीं हारी।
यह संस्मरण, इराक में नादिया के शांतिपूर्ण बचपन से लेकर क्षति और निर्ममता, और फिर जर्मनी में उनके सुरक्षित लौटने तक का प्रेरणादायक सफ़र है। नादिया पर एलेक्ज़ैंड्रिया बॉम्बाख़ ने ऑन हर शोल्डर्स नामक फ़िल्म बनाई है, उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है और वह संयुक्त राष्ट्र के डिग्निटी ऑफ़ सरवाइवर्स ऑफ़ ह्यूमन ट्रैफ़िकिंग की पहली गुडविल एंबेसेडर भी हैं। इस किताब का सबसे बड़ा संदेश है : साहस और प्रमाण के साथ अपनी बात कहने से दुनिया को बदला जा सकता है।
यह पुस्तक यज़ीदियों द्वारा सहन किए गए अत्याचार की सशक्त अभिव्यक्ति और उनके समुदाय की आध्यात्मिक संस्कृति की झलक प्रदान करती है… यह एक साहसी महिला द्वारा लिखी एक महत्वपूर्ण पुस्तक है।
-ईअन बिरेल, द टाइम्स
एक साहसिक किताब… जो लोग तथाकथित इस्लामिक स्टेट के बारे में जानना चाहते हैं उन्हें यह पुस्तक पढ़नी चाहिए।
– द इकोनॉमिस्ट
नादिया मुराद मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं। उन्हें वक्लेव हैवेल मानवाधिकार पुरस्कार और सखारोव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह संयुक्त राष्ट्र के डिग्निटी ऑफ़़ सरवाइवर्स ऑफ़ ह्यूमन ट्रैफ़िकिंग की पहली गुडविल एंबेसेडर भी हैं। वह यज़ीदियों की एक संस्था यज़दा के साथ मिलकर इस्लामिक स्टेट को नरसंहार और मानवता के विरुद्ध अपराधों के कई मामलों में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में सज़ा दिलावाने पर काम कर रही हैं। वह नादियाज़ इनिशिएटिव नाम का एक कार्यक्रम भी चलाती हैं, जो नरसंहार और गु़लामी से पीड़ित रह चुके लोगों के कल्याण और उनके समुदाय को पुनर्स्थापित करने की दिशा में काम करता है।
जेना क्राजेस्की, न्यू यॉर्क की एक पत्रकार हैं। तुक, मिस्र, इराक और सीरिया में उनके द्वारा किया काम न्यू यॉर्कर, स्लेट, द नेशन, वर्जीर्निया क्वाटर्ली रिव्यू और अन्य जगहों पर छपा है और ऑनलाइन भी प्रकाशित हुआ है। जेना, 2016 में मिशिगन यूनिवर्सिटी की नाइट-वॉलेस फे़लो भी रह चुकी हैं।
पृष्ठ 264 + 08 कलर फोटो पेजेज रु299
Categories: Hindi Books / हिन्दी पुस्तकें, Nadia Murad: Books, जीवनी, तर्कशील, नारीवादी, नास्तिकता किताबें, बेस्ट सेलर, स्त्री विमर्श, स्वतंत्र विचार Tag: Biography₹299.00 -
सेपियन्स – मानव जाति का संक्षिप्त इतिहास
Rated 4.95 out of 5₹599.00 Add to cartसेपियन्स – मानव जाति का संक्षिप्त इतिहास
डॉ युवाल नोआ हरारी
डॉ. युवाल नोआ हरारी द्वारा लिखित किताब ‘सेपियन्स’ में मानव जाति के संपूर्ण इतिहास को अनूठे परिप्रेक्ष्य में अत्यंत सजीव ढंग से प्रस्तुत किया गया है। यह प्रस्तुतिकरण अपने आप में अद्वितीय है। प्रागैतिहासिक काल से लेकर आधुनिक युग तक मानव जाति के विकास की यात्रा के रोचक तथ्यों को लेखक ने शोध पर आधारित आँकडों के साथ इस तरह शब्दों में पिरोया है कि यह किताब निश्चित रूप से मॉर्डन क्लासिक किताबों की श्रेणी में शुमार होगी।
करीब 100,000 साल पहले धरती पर मानव की कम से कम छह प्रजातियाँ बसती थीं, लेकिन आज स़िर्फ हम (होमो सेपियन्स) हैं। प्रभुत्व की इस जंग में आख़िर हमारी प्रजाति ने कैसे जीत हासिल की? हमारे भोजन खोजी पूर्वज शहरों और साम्राज्यों की स्थापना के लिए क्यों एकजुट हुए? कैसे हम ईश्वर, राष्ट्रों और मानवाधिकारों में विश्वास करने लगे? कैसे हम दौलत, किताबों और कानून में भरोसा करने लगे? और कैसे हम नौकरशाही, समय-सारणी और उपभोक्तावाद के गुलाम बन गए? आने वाले हज़ार वर्षों में हमारी दुनिया कैसी होगी? इस किताब में इन्हीं रोचक सवालों के जवाब समाहित हैं।
‘सेपियन्स’ में डॉ. युवाल नोआ हरारी ने मानव जाति के रहस्यों से भरे इतिहास का विस्तार से वर्णन किया है। इसमें धरती पर विचरण करने वाले पहले इंसानों से लेकर संज्ञानात्मक, कृषि और वैज्ञानिक क्रांतियों की प्रारम्भिक खोजों से लेकर विनाशकारी परिणामों तक को शामिल किया गया है। लेखक ने जीव-विज्ञान, मानवशास्त्र, जीवाश्म विज्ञान और अर्थशास्त्र के गहन ज्ञान के आधार पर इस रहस्य का अन्वेषण किया है कि इतिहास के प्रवाह ने आख़िर कैसे हमारे मानव समाजों, हमारे चारों ओर के प्राणियों और पौधों को आकार दिया है। यही नहीं, इसने हमारे व्यक्तित्व को भी कैसे प्रभावित किया है।
डॉ युवाल नोआ हरारी
डॉ युवाल नोआ हरारी के पास ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से इतिहास में पीएचडी है और अब वे हिब्रू विश्वविद्यालय में विश्व इतिहास के विशेषज्ञ हैं। सेपियन्स : मानव जाति का एक संक्षिप्त इतिहास ने विश्व भर से प्रशंसक हासिल किये हैं, इन में बिल गेट्स, बराक ओबामा और जर्विस कॉकर जैसे नाम शामिल हैं। इसे अब तक 50 से अधिक भाषाओं में प्रकाशित किया जा चुका है। यह संडे टाइम्स में नंबर एक बेस्टसेलर रही और पेपरबैक रूप में नौ महीने से अधिक के लिए शीर्ष दस में थी। ‘द गार्जियन’ द्वारा सेपियन्स को उत्कृष्ट, सबसे अधिक पढ़ने योग्य और इस सदी की सबसे महत्वपूर्ण किताब के रूप में वर्णित किया गया है।
प्राफेसर हरारी नियमित रूप से अपनी किताबों और लेखों में खोजे गए विषयों पर दुनिया भर में व्याख्यान देते हैं। वे गार्जियन, फाइनेंशियल टाइम्स, द टाइम्स, नेचर पत्रिका और वॉल स्ट्रीट जर्नल जैसे समाचार पत्रों के नियमित रूप से लेख भी लिखते हैं। वह स्वैच्छिक आधार पर विभिन्न संगठनों और दर्शकों को अपना ज्ञान और समय भी प्रदान करते हैं।Sapiens Hindi – Manav Jati Ka Samkshipt Itihas
डिलीवरी पर नकद / ऑनलाइन पेमेंट उपलब्ध
पृष्ठ 454 रु599Categories: Hindi Books / हिन्दी पुस्तकें, Yuval Noah Harari: Books, आलोचना, इतिहास, गैर काल्पनिक, जीवनी, नास्तिकता किताबें, प्रकृति, बाल साहित्य, बाल-पुस्तकें, बेस्ट सेलर, विज्ञान, समाजशास्त्र, स्वतंत्र विचार Tags: andhvishwas par nibandh, harari hindi, Hindi Popular Science, sapiens by, yuval noah harari hindi, अंधविश्वास पर निबंध₹599.00
Reviews
There are no reviews yet.